उत्तराखंड

भराड़ीसैंण में पहले दिन 1 घंटा 45 मिनट चली सदन की कार्यवाही, विपक्ष ने किया जमकर हंगामा

देहरादून/तहलका न्यूज़18

भराड़ीसैंणः उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र विधानसभा भवन भराड़ीसैंण में प्रारंभ हुआ। पूरे दिन की कार्यवाही में कुल 1 घंटा 45 मिनट सदन की कार्यवाही संपन्न हुई, जबकि लगभग 1 घंटा 30 मिनट का व्यवधान विपक्ष के हंगामे के कारण रहा। विपक्ष के लगातार व्यवधान जिसमे उनके द्वारा सचिव विधानसभा की टेबल, माइक और नेवा के टेबलेट को तोड़ा गया। विपक्ष के इस हरकत से सदन के पहली पंक्ति में बैठने वाले कई सदस्यों का माइक के तार टूट गए जिसमे नेता सदन, संसदीय कार्यमंत्री आदि रहे। नारेबाज़ी के चलते आज प्रश्नकाल आयोजित नहीं हो सका।
आज के सत्र में कुल आठ विधेयक सदन के पटल पर प्रस्तुत किए गए। सत्र के प्रारंभ में सदन ने पूर्व सदस्य स्वर्गीय मुन्नी देवी शाह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सदन ने उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखा और उनके योगदान को याद किया। इसके अतिरिक्त, अपराह्न 04ः00 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2025-26 की अनुपूरक माँगें सदन के पटल पर प्रस्तुत कीं। अनुपूरक माँगों के प्रस्तुतिकरण के साथ ही सदन की कार्यवाही को कल 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु

👉तहलका न्यूज़18 के फेसबुक पेज से जुड़ें

👉तहलका न्यूज़18 के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े

👉तहलका न्यूज़18 के यूट्यूब से जुड़ें