उत्तराखंड

कृषि मंत्री ने ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए

देहरादून/तहलका न्यूज़18

देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों का शीघ्र आंकलन कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दूरभाष के माध्यम से निदेशक कृषि से वार्ता करते हुए कहा कि ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का वास्तविक आकलन प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि किसानों को जल्द राहत मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को राजस्व विभाग के साथ समन्वय बनाकर संयुक्त सर्वे कराने के भी निर्देश दिए। कृषि मंत्री जोशी ने स्पष्ट किया कि भारत सरकार के निर्धारित मानकों के अनुसार नुकसान का आकलन कर पात्र किसानों को शीघ्र मुआवजा प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है और किसी भी प्रभावित किसान को राहत से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सर्वे कार्य में पारदर्शिता और तेजी सुनिश्चित की जाए, जिससे किसानों को समय पर सहायता मिल सके और उनकी आजीविका पर पड़े प्रभाव को कम किया जा सके।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु

👉तहलका न्यूज़18 के फेसबुक पेज से जुड़ें

👉तहलका न्यूज़18 के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े

👉तहलका न्यूज़18 के यूट्यूब से जुड़ें

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *