उत्तराखंड

विधायक सविता कपूर ने महालक्ष्मी किट का वितरण किया

देहरादून/तहलका न्यूज़18

देहरादून। नारी शक्ति वंदना अधिनियम के लोकसभा में पारित होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को कैंट विधायक सविता कपूर द्वारा बाल विकास परियोजना, पोषण पखवाड़ा सप्ताह के अंतर्गत परशुराम मंदिर, प्रकाश नगर में अन्नप्राशन एवं गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। महिलाओं को सम्मानित करते हुए महालक्ष्मी किट का वितरण भी किया तथा पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन गुप्ता ने अपने विचार रखते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण विधेयक 2023) महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके अंतर्गत लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटों का आरक्षण सुनिश्चित किया गया है, जो देश का 106वां संविधान संशोधन है। कार्यक्रम में क्षेत्र की सुपरवाइजर गुड्डी रावत तथा आंगनवाड़ी कार्यकत्री मीना वर्मा, ममता शर्मा, अंजु धीमान, अंजली वर्मा, ज्योति सेमवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु

👉तहलका न्यूज़18 के फेसबुक पेज से जुड़ें

👉तहलका न्यूज़18 के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े

👉तहलका न्यूज़18 के यूट्यूब से जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *