उत्तराखंड

स्वच्छोत्सव 2025 : हरिद्वार में गंगा घाटों से गाँव तक गूंजा ‘स्वच्छता ही सेवा’ का दिव्य संदेश

हरिद्वार।/तहलका न्यूज़18

नगर निगम से निकली विराट स्वच्छता रैली, नगर आयुक्त ने दिखाई हरी झंडी–आईटीसी मिशन सुनहरा कल बना आंदोलन का अगुआ

हरिद्वार। पावन नगरी हरिद्वार में आज माँ गंगा की धारा के साथ स्वच्छता का संदेश भी गूंज उठा। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत “स्वच्छोत्सव 2025” ने जनभागीदारी का ऐसा दृश्य प्रस्तुत किया मानो पूरा हरिद्वार एक स्वर में कह रहा हो – “स्वच्छता ही संजीवनी है!” इस ऐतिहासिक अवसर पर आईटीसी मिशन सुनहरा कल, नगर निगम हरिद्वार और ग्राम पंचायत औरंगाबाद सहित अनेक सामाजिक संस्थाओं ने मिलकर हरिद्वार को स्वच्छता आंदोलन का एक उज्ज्वल उदाहरण बना दिया।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु

👉तहलका न्यूज़18 के फेसबुक पेज से जुड़ें

👉तहलका न्यूज़18 के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े

👉तहलका न्यूज़18 के यूट्यूब से जुड़ें