राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 89 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी

देहरादून/तहलका न्यूज़18

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पुलिस लाईन रोशनाबाद, हरिद्वार में टाईप द्वितीय के 120 आवासीय भवनों के निर्माण हेतु 42.47 करोड़ एवं थाना ऋषिकेश में जीर्ण-शीर्ण आवासीय भवन के ध्वस्तीकरण कर टाईप द्वितीय के 36 एवं टाईप तृतीय के 09 आवासीय भवनों के निर्माण हेतु 17.44 करोड़ तथा जिला कारागार देहरादून में अहाता संख्या-05/06 की 08 बैरकों के प्रथम तल पर नवीन बैरकों के निर्माण हेतु 59.78 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने के साथ ही वर्तमान वित्तीय वर्ष में पुलिस के विभिन्न अधिष्ठानों के अन्तर्गत 27.60 करोड़ अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उत्तरकाशी की तहसील जाशीयाड एवं तहसील डुण्डा के अन्तर्गत  वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 की प्राकृतिक आपदा से कुल 09 प्रभावित परिवार जो किराये के भवनों में निवासरत है, को 4 हजार प्रतिमाह की दर से है 06 माह के किराये के भुगतान हेतु 2.16 लाख मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान  किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सल्ट के मुख्य बाजारों में 10 हाई मास्क लाईट लगाये जाने हेतु 29.32 लाख तथा जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र विकासनगर के अन्तर्गत विभिन्न कार्यों के पूर्ति हेतु 380.12 लाख के सापेक्ष 97.79 लाख की    स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 58.67 लाख स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान  किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा तीर्थराज पुष्कर राजस्थान में उत्तराखण्ड आश्रम प्रदेश से बाहर धर्मशाला में जैनसेट, पानी की समस्या एवं सोलर पैनल आदि की व्यवस्था हेतु 50.00 लाख का अनुदान स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान  किया गया है।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु

👉तहलका न्यूज़18 के फेसबुक पेज से जुड़ें

👉तहलका न्यूज़18 के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े

👉तहलका न्यूज़18 के यूट्यूब से जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *