उत्तराखंड

बाबा केदारनाथ के दर्शन को पहुंचे उद्योगपति गौतम अडानी

देहरादून/तहलका न्यूज़18

रुद्रप्रयाग। शुक्रवार सुबह देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी ने केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी भी मौजूद रहीं।
अडानी सुबह दिल्ली से देहरादून पहुंचे और वहां से निजी हेलीकॉप्टर से धाम पहुंचे। वीआईपी आगमन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए, जिससे श्रद्धालुओं की व्यवस्था प्रभावित नहीं हुई। दर्शन के बाद उन्होंने प्रस्तावित सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे परियोजना का एरियल सर्वे करने की योजना बनाई है। यह परियोजना यात्रा को आसान बनाने के साथ पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में अहम मानी जा रही।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु

👉तहलका न्यूज़18 के फेसबुक पेज से जुड़ें

👉तहलका न्यूज़18 के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े

👉तहलका न्यूज़18 के यूट्यूब से जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *