राष्ट्रीय

देहरादून जनपद में 1 एवं 2 जुलाई को भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

देहरादून/तहलका न्यूज़18

देहरादून: भारत  मौसम विज्ञान विभाग (IMD), देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार जनपद देहरादून में 01 एवं 02 जुलाई, 2026 को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। इस संबंध में राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC), देहरादून द्वारा भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

पर्यटकोंके घूमने-फ़िरने की जगहें

जिलाधिकारी देहरादून ने मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत जनपदवासियों से अपील की है कि अनावश्यक रूप से यात्रा करने से बचें तथा मौसम की अद्यतन जानकारी एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। विशेषकर नदी-नालों, गधेरों एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के आसपास अत्यधिक सतर्कता बरतें।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आपदा अथवा किसी भी आकस्मिक स्थिति की सूचना तत्काल जिला प्रशासन अथवा संबंधित नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराने की अपील की गई है।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु

👉तहलका न्यूज़18 के फेसबुक पेज से जुड़ें

👉तहलका न्यूज़18 के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े

👉तहलका न्यूज़18 के यूट्यूब से जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *