Haryana Exit Poll: हरियाणा में BJP को बड़ा झटका, इस एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार के आसार

Haryana Exit Poll:हरियाणा में शनिवार को वोटिंग का दौर खत्म हो चुका है और अब एग्जिट पोल की बारी है। आंकड़े जारी भी होने लगे हैं। रिपब्लिक वर्ल्ड के मैट्रीज सीट प्रोजक्शन कांग्रेस के लिए खुशखबरी लेकर आए हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि पार्टी हरियाणा में 50 से ज्यादा सीटों पर जीत के साथ बहुमत की सरकार बना सकती है। राज्य में कुल 90 सीटें हैं।
यह भी पढ़ें 👉आपके घर भी लगा है मीटर तो घर आएगी बिजली कपंनियां, बिल देने से पहले करेंगी ये काम
रिपब्लिक वर्ल्ड के मैट्रीज सीट प्रोजक्शन के अनुसार, कांग्रेस को राज्य में 55 से 62 सीटें तक मिल सकती हैं। वहीं, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी महज 18 से 24 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। इसके अलावा INLD यानी इंडियन नेशनल लोकदल के खाते में 3 से 6 सीटें आ सकती हैं। वहीं, अन्य को 2 से 5 सीटों का अनुमान है।
साल 2019 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 40 सीटों पर जीत हासिल कर ली थी और बहुमत से 5 सीटों से दूर रह गई थी। तब पार्टी ने दुष्यंत चौटाला की अगुवाई वाली जननायक जनता पार्टी के साथ मिलकर गठबंधन की सरकार बनाई थी। 2019 चुनाव में कांग्रेस के खाते में 31 सीटें आई थीं। हालांकि, बाद में में बीजेपी और जेजेपी गठबंधन टूट गया था।
यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड बड़ी खबर : देहरादून के रायपुर क्षेत्र दुष्कर्म मामले में एसएसपी देहरादून का बड़ा खुलासा
हरियाणा विधानसभा चुनाव
हरियाणा की 90 सीटों पर मतदान शनिवार शाम 6 बजे पूरा हो गया था। आंकड़े बताते हैं कि राज्य में अनुमानित 65 फीसदी मतदान हुआ है। ECI यानी भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों का ऐलान 8 अक्टूबर सोमवार को होगा। राज्य में कांग्रेस और भाजपा में सीधी टक्कर नजर आ रही है।