दिल्ली में CM हाउस पर सियासत का अंत? आतिशी को केजरीवाल वाले बंगले का ऑफर
राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री के लिए सरकारी बंगले पर जारी सियासी घमासान का अब अंत होता दिख रहा है। पीडब्ल्यूडी ने आतिशी को सीएम हाउस के तौर पर 6 फ्लैग स्टाफ रोड बंगले का ऑफर दिया है।
राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री के लिए सरकारी बंगले पर जारी सियासी घमासान का अब अंत होता दिख रहा है। पीडब्ल्यूडी ने आतिशी को सीएम हाउस के तौर पर 6 फ्लैग स्टाफ रोड बंगले का ऑफर दिया है। यह वही बंगला है जहां दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रहते थे। सीएम पद छोड़ने के बाद उन्होंने इस बंगले को भी छोड़ दिया था।
यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड में मलिन बस्तियों का 13 साल बाद फिर होगा सर्वे, क्या है प्लान
अधिकारियों ने बताया कि सिविल लाइंस में 6, फ्लैग स्टाफ रोड स्थित बंगला शुक्रवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को औपचारिक रूप से आवंटित कर दिया गया। दो दिन पहले कथित तौर पर उन्हें जबरन बंगला खाली करने के लिए कह दिया गया था।
पीडब्ल्यूडी द्वारा जारी एक प्रस्ताव पत्र में कहा गया है कि सिविल लाइंस स्थित बंगला औपचारिक रूप से आतिशी को आवंटित कर दिया गया है। इसके लिए उन्हें सौंपने और सूची तैयार करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
इस महीने की शुरुआत में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा बंगला खाली करने के बाद से ही यह बंगला आम आदमी पार्टी (आप),