राष्ट्रीय

मिस टीन उत्तराखंड के ग्रैंड फिनाले में प्रतिभाओं ने बिखेरे जलवे

स्प्लिट्सविला और रोडीज फेम सिमरन बहल रही आकर्षण का केंद्र

देहरादून/तहलका न्यूज़18

देहरादून। एम्बेलिश टैलेंट मैनेजमेंट की ओर से आयोजित मिस टीन उत्तराखंड 2026 सीजन-5 का भव्य ग्रैंड फिनाले रविवार को आईएसबीटी स्थित होटल गेटवे में शानदार अंदाज में संपन्न हुआ। कॉन्टेस्ट में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से चयनित 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और मंचीय कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
ग्रैंड फिनाले के दौरान प्रतिभागियों ने इंट्रोडक्शन, टैलेंट, ट्रेडिशनल और वेस्टर्न राउंड सहित विभिन्न चरणों में अपनी प्रस्तुतियां दीं। आकर्षक परिधानों, आत्मविश्वास से भरी रैंप वॉक और बेहतरीन मंचीय प्रस्तुति ने दर्शकों और निर्णायक मंडल का दिल जीत लिया। पूरे आयोजन में फैशन, ग्लैमर, प्रतिभा और उत्तराखंड की युवा ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम की विशेष अतिथि एवं स्प्लिट्सविला और रोडीज फेम सिमरन बहल ने अपनी मौजूदगी से आयोजन में चार चांद लगा दिए। प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे मंच युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर एम्बेलिश टैलेंट मैनेजमेंट की डायरेक्टर ख्याति शर्मा ने कहा कि संस्था का उद्देश्य उत्तराखंड की प्रतिभाशाली बेटियों को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपनी क्षमताओं को पहचान सकें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें। उन्होंने बताया कि संस्था पिछले कई वर्षों से लगातार इस तरह के आयोजन कर रही है और कई युवतियों को मॉडलिंग, ग्रूमिंग एवं व्यक्तित्व विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर चुकी है। उन्होंने बताया कि ग्रैंड फिनाले से पूर्व आयोजित विभिन्न सब-टाइटल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने अलग अलग डिजाइनर के परिधान पहन कैटवॉक की। साथ ही रंगारंग प्रस्तुतियों, उत्साह और शानदार व्यवस्थाओं के बीच संपन्न हुआ यह आयोजन उत्तराखंड की उभरती प्रतिभाओं के लिए एक यादगार मंच साबित हुआ।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु

👉तहलका न्यूज़18 के फेसबुक पेज से जुड़ें

👉तहलका न्यूज़18 के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े

👉तहलका न्यूज़18 के यूट्यूब से जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *