उत्तरप्रदेश

UP Top News Today: योगी कैबिनेट की 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रामलला की आरती का समय बदला

उत्तरप्रदेश /तहलका न्यूज़18
यूपी कैबिनेट की 25 प्रस्तावों पर मुहर लग गई है। कैबिनेट बैठक में 2 प्राइवेट विश्वविद्यालयों को भी मंजूरी दी गई है। वहीं राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के आठ महीने बाद रामलला की आरती और दर्शन का समय बदल गया है। रात में नौ बजे के बाद श्रद्धालुओं की एंट्री पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया।
यह भी पढ़ें 👉

UP Top News Today 01 October 2024:यूपी कैबिनेट की 25 प्रस्तावों पर मुहर लग गई है। कैबिनेट बैठक में 2 प्राइवेट विश्वविद्यालयों को भी मंजूरी दी गई है। इसके अलावा खरीफ विपणन 2024 में मूल्य समर्थन योजना के तहत मक्का, बाजरा और ज्वार की खरीद समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी मिला है। मुख्य्मंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान हर साल 5 लाख का लोन बिना लोन का दिया जाएगा।। इसमें हर साल एक लाख युवाओं को लोन दिया जाएगा। जो समय से लोन वापस करेंगे उन्हे 10 लाख को लोन देंगे। तब ब्याज मे 50 प्रतिशत की रिबेट दिया जाएगा।

वहीं दूसरी ओर अयोध्या स्थित राम मंदिर में रामलला के दर्शन और आरती का समय बदल गया है। प्राण-प्रतिष्ठा के आठ महीने बाद तीन अक्टूबर से व्यवस्थित करते से अब पूजा-अर्चना की जाएगी। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की रात नौ बजे के बाद एंट्री पर भी बैन लगा दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉दिवाली पर इन रूटों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, UP-दिल्ली, बिहार जाने वाले यात्रियों को फायदा