उत्तरप्रदेश

UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल दोपहर 12:30 बजे होगा जारी

उत्तर प्रदेश/तहलका न्यूज़18

माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए बहुप्रतीक्षित परीक्षा परिणाम कल, 25 अप्रैल 2025 को दोपहर 12:30 बजे जारी किए जाएंगे। इस वर्ष लगभग 54 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जो लंबे समय से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे थे।

बोर्ड ने आधिकारिक रूप से जानकारी दी है कि छात्र अपने मोबाइल, लैपटॉप या अन्य डिवाइस के माध्यम से ऑनलाइन रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। इससे पहले बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर परिणाम घोषित करने की जानकारी साझा की थी।

यह भी पढ़ें 👉मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएं कर क्षेत्रवासियों को दी विकास की सौगात

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु

👉तहलका न्यूज़18 के फेसबुक पेज से जुड़ें

👉तहलका न्यूज़18 के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े

👉तहलका न्यूज़18 के यूट्यूब से जुड़ें