उत्तराखंड

गोवर्धन पूजा में गूंजे कृष्ण भक्ति के जयकारे, भाजपा नेता ने की गोमाता की पूजा

(जीएसएम रोड): दीपावली के बाद आने वाले गोवर्धन पूजा का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है, जिसे भगवान श्रीकृष्ण से जोड़ा जाता है। इस विशेष अवसर पर जीएसएम रोड स्थित चौधरी फार्म हाउस में गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा नेता और किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जोगेंद्र सिंह पुंडीर ने गोमाता की पूजा की और इस पावन पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला।

जोगेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि गोवर्धन पूजा भगवान श्रीकृष्ण की लीला का प्रतीक है, जिन्होंने द्वापर युग में इंद्र देव के प्रकोप से ब्रजवासियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत अपनी अंगुलियों पर उठाया था। इसी के चलते हर साल विधिपूर्वक गोवर्धन पूजा की जाती है, जिसमें गोमाता की सेवा को विशेष स्थान दिया गया है।

यह भी पढ़ें👉वक्फ संपत्ति में सैनिकों के लिए अधिकार की मांग, JPC बैठक में उत्तराखंड बोर्ड का प्रस्ताव

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु

👉तहलका न्यूज़18 के फेसबुक पेज से जुड़ें

👉तहलका न्यूज़18 के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े

👉तहलका न्यूज़18 के यूट्यूब से जुड़ें