महाराष्ट्र: गोंदिया जिले के बिंद्रावन टोला गांव के पास राज्य परिवहन की बस पलटने से 9 लोगों की मौत
गोंदिया, महाराष्ट्र/तहलका न्यूज़18
गोंदिया जिले के बिंद्रावन टोला गांव के पास राज्य परिवहन की एक बस अनियंत्रित होकर पलट जाने से 9 लोगों की मौत हो चुकी है। लगभग 30 लोग घायल हैं और घायलों को गोंदिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है:
महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। बिंद्रावन टोला गांव के पास राज्य परिवहन की एक बस अनियंत्रित होकर पलट जाने से 7 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में करीब 30 लोग घायल हो गए हैं।
हादसे की सूचना मिलन के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायलों को गोंदिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोंदिया पुलिस ने यह जानकारी दी है।